सोमवार, 20 दिसंबर 2010

मगध से गांधार तक

मगध विश्वविद्यालय का एक स्टडी सेंटर काबुल विश्वविद्यालय अफगानिस्तान में खुलेगा। ये एक अलग तरह की खबर है। इतिहास और भविष्य की बहुत कुछ चीजें दिख रही हैं।
आज मनमोहन बोले भष्टाचार पर। बिहार के नेताओं ने कांग्रेस के 83वें अधिवेशन में खूब हंगामा किया कल भी किया था और आज भी किया। कल जूतमपैजार हुआ था। आज पर्चे बांटे हैं। कहने के लिए तो ये लोग मुकुल वासनिक पर अंगुली उठा रहे थे लेकिन इससे क्या केन्द्रीय नेतृत्व दोषमुक्त हो जाता है। मुकुल वासनिक को भेजने वाले बच जाएंगे। कैसर ने बयान दिया था कि अगर कांग्रेस हारती है तो इसके जिम्मेदार कई लोग होंगे। उन्होंने कहा था किसी एक पर जिम्मेदारी क्यों। उनकी बातों से साफ था कि युवराज महारानी और मनमोहन भी हो घेरे में होंगे। जो भी महाधिवेशन खूब रही। पहले जब कांग्रेस के कार्यालय में आग लगायी जाती थी तो ये लोग कहते थे कि बहुत लोकप्रियता है अब महाधिवेश में हंगामा हुआ है तो कहते हैं दूसरी पार्टियों के कार्यालय में भी हुआ था । यह तो एक ट्रेंड विकसित हो गया है। मतलब साफ है कि कार्यकर्ताओं में अवगुण आ गए हैं नेताजी लोग तो बड़े अच्छे है। देखें कबतक हकीकत से भागते रहते हैं।
जमशेदपुर में किशोर वय में आत्महत्या की प्रवत्ति का एक अलग रूप सामने आया है। प्रतिलाख में 16 बच्चों की दर है जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिलाख 10 है।
बिहार में पुलिस की बहाली को लेकर पटना में हंगामा जारी है। आज लाठीचार्ज हुआ है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में ये लोग हंगामा करने पहुंचे थे और पहुंचना चाह रहे थे।
अर्जुन मुंडा की सरकार के 100 दिन पूरे हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: