बुधवार, 29 दिसंबर 2010

हनुमान भक्त मुसलमान

बिहार के अरवल में सोहसा गांव है वहां एक मुसलमान राम जानकी मंदिर का मुख्य पुजारी है। यह व्यक्ति हनुमान भक्त है। इसका नाम साकिद अहमद था लेकिन बाद में सदीक दास हो गया। 1949 से लगातार साकिद अहमद मंदिर में पूजा करता रहा है। इनका कहना है कि भगवान ने ही इसे ऐसा करने की प्रेरणा दी थी। इसे गीता और रामायण की भी जानकारी है। गांव में सदीक दास की बड़ी इज्जत है। धीरे धीरे साकिद हिन्दु धर्म की प्रवृत्त हो गया और सदीक दास कहलाने लगा। छह दशक से ज्यादा हो गए यह व्यक्ति हनुमत भक्ति में रमा हुआ है।

मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

लहसुन भी बहुमूल्य है, सीमा पर तस्करी

नेपाल की सीमा पर लहसून की तस्करी का मामला सामने आया है। वैसे तो यह सीमा पर बहुमूल्य सामानों की तस्करी के लिए चर्चा में रहा है ऐसे में लहसून की तस्करी की बात क्यों उल्लेखनीय हो सकती है? बात केवल लहसून की तस्करी की नही है। इसके पीछे अर्थव्यवस्था की जो चौपट हालत दिखाई दे रही है वह बड़ा ही गंभीर है। तस्करों को लहसून में क्या सूझ गया कि इसका तस्करी करने लगे। जरा लहसून का भाव देखें 300रुपए प्रति किलोग्राम। लहसून है इसलिए पकड़ धकड़ की गुंजाइश भी कम ही है। तस्करों को मुनाफा चाहिए कोई स्टेटस नहीं। पैसा आना चाहिए इसलिए जो बिके वही सही। देश पर महंगाई की मार पड़ रही है। हाहाकार मचा है प्याज लहसून के लिए तो सोना चांदी हीरे जबाहरात और चरस-अफीम की जगह अगर लहसून से ही उतना मुनाफा मिल जाए तो फिर क्या है। इसलिए लहसून की तस्करी कर तस्करों के बल्ले बल्ले हैं।

सोमवार, 20 दिसंबर 2010

मगध से गांधार तक

मगध विश्वविद्यालय का एक स्टडी सेंटर काबुल विश्वविद्यालय अफगानिस्तान में खुलेगा। ये एक अलग तरह की खबर है। इतिहास और भविष्य की बहुत कुछ चीजें दिख रही हैं।
आज मनमोहन बोले भष्टाचार पर। बिहार के नेताओं ने कांग्रेस के 83वें अधिवेशन में खूब हंगामा किया कल भी किया था और आज भी किया। कल जूतमपैजार हुआ था। आज पर्चे बांटे हैं। कहने के लिए तो ये लोग मुकुल वासनिक पर अंगुली उठा रहे थे लेकिन इससे क्या केन्द्रीय नेतृत्व दोषमुक्त हो जाता है। मुकुल वासनिक को भेजने वाले बच जाएंगे। कैसर ने बयान दिया था कि अगर कांग्रेस हारती है तो इसके जिम्मेदार कई लोग होंगे। उन्होंने कहा था किसी एक पर जिम्मेदारी क्यों। उनकी बातों से साफ था कि युवराज महारानी और मनमोहन भी हो घेरे में होंगे। जो भी महाधिवेशन खूब रही। पहले जब कांग्रेस के कार्यालय में आग लगायी जाती थी तो ये लोग कहते थे कि बहुत लोकप्रियता है अब महाधिवेश में हंगामा हुआ है तो कहते हैं दूसरी पार्टियों के कार्यालय में भी हुआ था । यह तो एक ट्रेंड विकसित हो गया है। मतलब साफ है कि कार्यकर्ताओं में अवगुण आ गए हैं नेताजी लोग तो बड़े अच्छे है। देखें कबतक हकीकत से भागते रहते हैं।
जमशेदपुर में किशोर वय में आत्महत्या की प्रवत्ति का एक अलग रूप सामने आया है। प्रतिलाख में 16 बच्चों की दर है जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिलाख 10 है।
बिहार में पुलिस की बहाली को लेकर पटना में हंगामा जारी है। आज लाठीचार्ज हुआ है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में ये लोग हंगामा करने पहुंचे थे और पहुंचना चाह रहे थे।
अर्जुन मुंडा की सरकार के 100 दिन पूरे हो गए।

शनिवार, 18 दिसंबर 2010

भिखारी ठाकुर की 123वीं जयन्ती

बिहार में चचरी पुल भी न्यूज बनने लगा है वो भी हेड लाइन के साथ 15 मिनट का प्रोग्राम बना लेते हैं लोग
कांग्रेस का 83वां राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। दिल्ली के बुराड़ी में अधिवेशन हैं इसलिए आम लोगों के आने जाने के रास्ते में परिवर्तन किया गया है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी ने संघ पर निशाना साधा है ताकि विपक्ष की एकता में ददार हो सके। लेकिन बड़ी बात ये है कि साल भर से इतना जरूर दिख रहा है कि कांग्रेस की राजनीति का केन्द्र विन्दु संघ बन गया है।
भिखारी ठाकुर की 123वीं जयन्ती है। भोजपुरी साहित्य के प्रणेता रहे हे नाटक लिखना और उसका मंचन करना अभिनय करना इन तीनों विधा के पारंगत थे। अच्छे साहित्यकार थे।

मंगलवार, 14 दिसंबर 2010

एक लाख के चेक और दर्द

पूरा का पूरा शीत सत्र कल यानि 13.12.10 तक नहीं चला मामला भ्रष्टाचार का 2जी स्पेक्ट्रम पर विपक्ष ने जीपीसी जांच की मांग थी।
कटिहार में जनार्दन सिग्रीवाल ने एक एक लाख के चेक बांटे। कटिहार जिले के 15 लोग दिल्ली के लक्ष्मीनगर हादसे में मारे गए थे उनके परिजनों को चेक दिया बिहार सरकार की ओर से। राज्य सरकार की नीति है जो लोग बाहर मजदूरी कर रहे हैं उनके आकस्मिक निधन पर एक लाख देगी सरकार। कई महिलाओं ने कह दिया कि जिन्दगी की कीमत एक लाख ही। शवाना की शादी कुछ दिन पहले हुई थी। पति के साथ कुछ ही दिन रही थी वो दिल्ली आ गया फिर हादसा हो गया। जया मसोमात के घर अब उसके अलावा और कोई नहीं बचा। बेट हादसे में मारा गया।
कटिहार के कोढा थाना में पासवान और नागमणि के खिलाफ 1995 में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज था गैरजमानती वारंट जारी किया गया।
मंडा मिले हैं कृषिमंत्री पवार से सिचाई के एक हजार करोड़ नाकाफी बताया और राशि बढ़ाने का प्रस्वात किया।
राहुल गुलाटी मामले में 72 टुकड़े पर देहरादून के बार एसो. ने केस लड़ने से मना कर दिया। चार दिनों के पुलिस हिरासत में कल भेजे गए थे।

सोमवार, 13 दिसंबर 2010

गतिविधियां

शहादत दिवस के मौके पर नमन
भष्ट्राचार को लेकर सदन में हंगामा संसद में नही चली कार्रवाही। दोनॉं सदन ठप। सोनिया जेपीसी का जेपीसी के खिलाफ बयान। मीरा कुमार बीच का रास्ता निकालेंगी।
कमलेश सिंह को जमानत मिली है आय से अधिक संपत्ति के मामले में
झारखंड में पंचायतचुनाव का दूसरा चरण
नीतीश कुमार ने रविवार 12.12.10 को कहा है कि बहुत सारे पुलिस और दारोगा की बहाली करेंगे।
गिरिड़ीह-मधुपुर सवारी गाड़ी में लूट रात में
12.12.10 को विक्रमशिला में जीआरपी ने यात्रियों को पीटा था गहने भी लूटे थे 8 जवान निलंबितय़।
बेरमो सीसीएल का बंद खदान असुरक्षित चार बच्चे गिर गए उसमें पानी भरा था चारों मर गए।
लखीसराय में तीन महदलितें की हत्या
औरंगाबाद में 25 क्विंटल विस्फोटक बरामद
सोमवार 13.12.10 आज डीजीपी मुंगेर आए है ऋषिकुंड में 500 नक्सलियों के जुटने की खबर खुफिया विभाग ने दी जानकारी। मुंगेर के हिरणमार दियारा में ग्रमीण नक्सली मुठभेड़ में नक्सली मारे गए थे।
चिदंबरम को भी दिल्ली में बाहरी खास कर बिहारी से परेशानी शुरू हो गई हालांकि दिग्विजय की तरह ही कांग्रेसियों ने ही लुलिया दिया।