बिहार के अरवल में सोहसा गांव है वहां एक मुसलमान राम जानकी मंदिर का मुख्य पुजारी है। यह व्यक्ति हनुमान भक्त है। इसका नाम साकिद अहमद था लेकिन बाद में सदीक दास हो गया। 1949 से लगातार साकिद अहमद मंदिर में पूजा करता रहा है। इनका कहना है कि भगवान ने ही इसे ऐसा करने की प्रेरणा दी थी। इसे गीता और रामायण की भी जानकारी है। गांव में सदीक दास की बड़ी इज्जत है। धीरे धीरे साकिद हिन्दु धर्म की प्रवृत्त हो गया और सदीक दास कहलाने लगा। छह दशक से ज्यादा हो गए यह व्यक्ति हनुमत भक्ति में रमा हुआ है।